Hometrendingसीएम गहलोत आज लेंगे एसपी और आईजी की बैठक, रिपोर्ट कार्ड भी...

सीएम गहलोत आज लेंगे एसपी और आईजी की बैठक, रिपोर्ट कार्ड भी लेंगे…

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने आज सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और आईजी रेंज की बैठक बुलाई है। दोपहर 12 बजे वर्चुअल होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव, पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर, मुख्य सचिव उषा शर्मा, एसीएस होम अभय कुमार सहित कई अन्य अधिकारी शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि आज होने वाली वर्चुअल बैठक में सीएम गहलोत सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से जिलेवार अपराधों पर फीडबैक लेंगे और भू माफियाओं, तस्करों, ड्रग माफिया, संगठित अपराध, गैंगस्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश देंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लगते जिला में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश भी दिए जाएंगे।

इसके अलावा सीएम गहलोत बैठक में पुलिस अधीक्षकों और आईजी रेंज से बीते 6 माह में हुए अपराधों और उन पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है उनको लेकर रिपोर्ट कार्ड लेंगे। चर्चा यह भी है कि जिन जिलों का रिपोर्ट कार्ड बेहतर नहीं होगा वहां पर पुलिस अधीक्षकों को मुख्यमंत्री की नाराजगी का सामना भी करना पड़ सकता है।

आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को हुई गृह विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तमाम अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि राजनीतिक दबाव में नहीं आएं, चाहें सत्तापक्ष से जुड़े लोग हो या फिर विपक्ष से जुड़े लोग हो, किसी के भी खिलाफ कार्रवाई करने में हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए।

बीकानेर नगर निगम में कारनामा, बिना दस्‍तावेजी साक्ष्‍य बना दिया मृत्‍यु प्रमाण पत्र, जांच के बाद किया…

बीकानेर के पीबीएम अस्‍पताल में आउटडोर के समय में बदलाव

राजस्‍थान : कांग्रेस शुरू करने जा रही है विरोध सप्‍ताह, यह रहेगा कार्यक्रम…

पेट्रोल, डीजल और गैस के बाद अब टोल देगा झटका! एक अप्रेल से पांच से 10 प्रतिशत बढ़ोतरी…

राजस्‍थान : 1012 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन…

कब है हिन्‍दू नव वर्ष? जानिये- शुभ मुहूर्त और सूर्य के अर्घ्य की विधि…

राजस्‍थान : सदस्‍य बनाने में पिछड़े, अब अभियान के लिए खुद मैदान में उतरेंगे सीएम गहलोत

दिल्‍ली-पंजाब के बाद अब राजस्‍थान में सक्रिय हुई आम आदमी पार्टी, अप्रेल में होगा ये सर्वे…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular