Monday, April 21, 2025
Hometrendingप्रगतिशील पारीक संस्था का होली मिलन समारोह आयोजित

प्रगतिशील पारीक संस्था का होली मिलन समारोह आयोजित

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com प्रगतिशील पारीक संस्था का होली मिलन समारोह शिव मंदिर प्रन्यास, जय नारायण व्यास नगर में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता डॉ भंवर लाल पारीक (सह आचार्य, कृषि विश्वविद्यालय) ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेमीचंद पारीक (प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, बीकानेर), विशिष्ट अतिथि भंवर लाल व्यास (अध्यक्ष छ न्याति ब्राह्मण संघ), डॉ कपिल पारीक न्यूरोसर्जन, पाराशर नारायण शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष समता आंदोलन), डॉ रामगोपाल शर्मा (जिला शिक्षा अधिकारी) थे।

कार्यक्रम के आरंभ में संस्था अध्यक्ष गंगा सहाय पारीक के नेतृत्व में महर्षि पराशर के चित्र के आगे दीपक किया गया। स्वस्ति वाचन श्रीमती इला पारीक ने किया। अतिथियों का स्वागत माला एवं दुपट्टा ओढ़ाकर किया गया जिसमें पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार पारीक, पूर्व अध्यक्ष रमेश पारीक, गोविंद पारीक, आनंद पारीक, किशन पारीक ने किया। पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार पारीक ने अपने कार्यकाल के संदर्भ में बात की एवं नए अध्यक्ष गंगा सहाय पारीक से आशा की कि वे समाज के लिए प्रभावी ढंग से काम करेंगे। सत्र 2017 से 2021 तक संस्था का प्रतिवेदन महामंत्री आनंद पारीक द्वारा पढा गया। कार्यक्रम में समाज का पाक्षिक अखबार शुरू किया गया जिसके सम्पादक मनीराम पारीक है। अतिथियों द्वारा लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक दीपक जोशी, सेवानिवृत्त DSO घनश्याम पारीक, भंवर लाल व्यास, पाराशर नारायण शर्मा, पल्लवी शर्मा, रामगोपाल पारीक, नेमीचंद पारीक का मोमेंटो देकर एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समाजसेवी कुंदन मल बोहरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में घनश्याम पारीक, रामनिवास पारीक, किशन पारीक, रमेश पारीक, गोविंद पारीक, सत्यनारायण शर्मा, सुशील पारीक, एडवोकेट रमेश पारीक, एडवोकेट विजय पारीक, नंदकिशोर शर्मा, प्रेम प्रकाश पारीक, रामनिवास पारीक सहित समाज की अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात सभी को सहभोज के लिए आमंत्रित किया गया। संस्था अध्यक्ष गंगा सहाय पारीक ने समाज की विभिन्न कार्यक्रमों के आगामी योजना के बारे में बात कही। कार्यक्रम का संचालन आनंद पारीक ने किया।

बीकानेर नगर निगम में कारनामा, बिना दस्‍तावेजी साक्ष्‍य बना दिया मृत्‍यु प्रमाण पत्र, जांच के बाद किया…

बीकानेर के पीबीएम अस्‍पताल में आउटडोर के समय में बदलाव

राजस्‍थान : कांग्रेस शुरू करने जा रही है विरोध सप्‍ताह, यह रहेगा कार्यक्रम…

पेट्रोल, डीजल और गैस के बाद अब टोल देगा झटका! एक अप्रेल से पांच से 10 प्रतिशत बढ़ोतरी…

राजस्‍थान : 1012 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन…

कब है हिन्‍दू नव वर्ष? जानिये- शुभ मुहूर्त और सूर्य के अर्घ्य की विधि…

राजस्‍थान : सदस्‍य बनाने में पिछड़े, अब अभियान के लिए खुद मैदान में उतरेंगे सीएम गहलोत

दिल्‍ली-पंजाब के बाद अब राजस्‍थान में सक्रिय हुई आम आदमी पार्टी, अप्रेल में होगा ये सर्वे…

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular