Hometrendingगहलोत सरकार को घेरने के लिए भाजपा ने तैनात किए सोशल मीडिया...

गहलोत सरकार को घेरने के लिए भाजपा ने तैनात किए सोशल मीडिया ‘योद्धा’

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान भाजपा अब गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए वर्चुअल मोड पर तैयारी में जुटी है। इसके लिए पार्टी ने प्रदेश भर में सोशल मीडिया ‘योद्धा’ तैनात कर दिए हैं। सोशल मीडिया विंग को मजबूती देने के लिए अब संभाग से लेकर प्रदेश स्तर तक विशेषज्ञ युवाओं को कमान सौंपी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विशेषज्ञ युवाओं को पदों पर नियुक्ति देकर उन्हें राज्य की गहलोत सरकार की नाकामियां और केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स के ज़रिये वायरल करने की जिम्‍मेदारी होगी।

आपको बता दें कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया से हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश संगठन के सोशल मीडिया विभाग में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों, संभाग प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति गई है। घोषित हुए प्रदेश समन्वयकों में विवेक रावत को बांसवाड़ा, दिलीप सिंह राव को जयपुर, निखिल व्यास को पाली और सुनील मेघवाल को बीकानेर ज़िले में सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश समन्वयक नियुक्त किया गया है।

संभाग प्रभारी/ सह-प्रभारी

बीकानेर : कोजूराम सारस्वत, मनिंदर सिंह लावी

जयपुर : हर्ष शर्मा, बुलबुल पाठक

भरतपुर : कुलदीप सिंह हरेंद्र राव

अजमेर : अनुपम गोयल, महेंद्र कागत

जोधपुर : गिरिल भाटिया, राहुल माहेश्वरी

उदयपुर : यशवंत मंडावरा, कीर्ति पंड्या

कोटा : रजनीश राणा, मनीष पाटनी

बीकानेर : कलक्टर ने किया यूआईटी के कैम्‍प का आकस्मिक निरीक्षण, ये दिए निर्देश…

बीकानेर Abhayindia.com जिला कलक्टर नमित मेहता ने प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगर विकास न्यास द्वारा वृंदावन एनक्लेव फेज प्रथम में आयोजित शिविर का सोमवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने न्यास द्वारा शिविर के दौरान किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की तथा कहा कि सभी अधिकारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करते हुए आमजन को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार शिविरों के प्रारूप में बदलाव करते हुए अब न्यास की स्वीकृत कॉलोनियों में इनका आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरूआत ग्राम उदासर की समस्त 90ए/90बी स्वीकृत कॉलोनियों के लिए वृंदावन एनक्लेव में आयोजित शिविर से हुई है। मंगलवार को भी यहीं शिविर आयोजित होगा, जबकि 27 से 29 अक्टूबर तक जयनारायण व्यास कॉलोनी के सेक्टर 8 स्थित सामुदायिक भवन में शिविर आयोजित किया जाएगा।

शिविर के दौरान ही प्रकरण निस्तारण के निर्देश

जिला कलक्टर ने विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन किया। रामपुरा बस्ती निवासी कृष्णा कौर के आवेदन के अवलोकन के दौरान उन्होंने शिविर में ही पट्टा जारी करने के निर्देश दिए। कृष्णा कौर न्यास द्वारा पूर्व में जारी पट्टे के आधार पर नया पट्टा जारी करने की मांग की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि ऐसे प्रकरणों को बेवजह लंबित नहीं रखा जाए तथा सोमवार को ही पट्टा जारी करते हुए उन्हें अवगत करवाया जाए।

शिविर में जारी किए 210 पट्टे

नगर विकास न्यास द्वारा आयोजित शिविर के दौरान सोमवार को न्यास की स्वीकृत काॅलोनियों में 210 पट्टे तैयार कर जारी किए गए। इसी प्रकार नामांतरकरण के 45 प्रकरणों का निस्तारण हुआ और भवन निर्माण की 8 स्वीकृतियां दी गई। इस दौरान नगर विकास न्यास सचिव नरेन्द्र सिंह पुरोहित, अशोक अग्रवाल सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर देर रात माकन और गहलोत में चला मंथन, दीवाली के बाद होंगे “धमाके” !

बीकानेर : आरएएस परीक्षा में बैठे 49.06 प्रतिशत विद्यार्थी…

राजस्‍थान भाजपा में कौन होगा सीएम का चेहरा? सवाल पर वसुंधरा राजे ने दिया ये जवाब…

एमजीएसयू के कुलपति प्रो. सिंह ने कहा- एसएफएस स्‍कीम में शुरू होंगे नए कोर्स, ऑक्‍सीजन पार्क को निखारेंगे, शोध पर भी जोर…

गहलोत सरकार को घेरने के लिए 15 को जयपुर में जुटेंगे भाजपा के 2 लाख कार्यकर्त्‍ता

राजस्‍थान की सियासत :  30 अक्‍टूबर के बाद होगा ये बड़ा काम, पहले होंगे इस्‍तीफे, बाद में…!

राजस्‍थान पटवार भर्ती परीक्षा के लिए गाइडलाइन जारी, अबकी बार सख्‍ती से…

पासपोर्ट के लिए पुलिस सत्यापन अब एक सप्ताह में होगा, पुलिस थानों को एम-पासपोर्ट एप से जोड़ा

बीकानेर में मानसिक रोगियों को बेड़ियों से मुक्‍त कराने के लिए मिशन फ्रीडम शुरू

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular