Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingबीकानेर के ऋषि व्यास जोधपुर संभाग प्रभारी नियुक्त

बीकानेर के ऋषि व्यास जोधपुर संभाग प्रभारी नियुक्त

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रदेश काॅर्डिनेटर ऋषि कुमार व्यास को जोधपुर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है। व्यास जोधपुर संभाग के सभी जिलों में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर कांग्रेस की रीति-नीति और सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

 

यह नियुक्ति सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय कनवीनर मनू जैन तथा प्रदेश के सोशल मीडिया चेयरमेन सत्यवीर अलोरिया द्वारा की गई है। व्यास ने इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश गहलोत का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उल्लेखनीय है कि व्यास यूथ कांग्रेस के पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचित उपाध्यक्ष हैं।

 

 

साथ ही अशोक गहलोत फैन्स क्लब के संयोजक भी हैं। हाल ही में सुजानगढ़ के उपचुनाव में ऋषि कुमार व्यास ने सोशल मीडिया का प्रभावी प्रबन्धन किया और कांग्रेस प्रत्याशी की जीत में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिसके फलस्वरूप उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। जोधपुर मुख्यमंत्री गहलोत का गृह क्षेत्र होने के कारण  इसे बेहद अहम माना जा रहा है।
AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!