Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingबीकानेर : धूमावती जयंती पर माता का पूजन, सामग्री भेंट

बीकानेर : धूमावती जयंती पर माता का पूजन, सामग्री भेंट

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए धूमावती जयंती के अवसर पर धूमावती माता के चरण धुलवाकर संस्थापक पंडित घनश्याम आचार्य के सान्निध्य में माता का पूजन किया गया।

 

अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि वर्तमान में जारी कोरोना महामारी के कारण इस बार वृद्ध माताओं को धूमावती जयंती पर आमंत्रित नहीं किया गया है और केवल एक माता को बुलाकर विधि विधान से उनका पूजन कर भेंट सामग्री प्रदान की गई। पंडित घनश्याम आचार्य ने धूमावती माता की पौराणिक कथा का वाचन करते हुए धूमावती जयंती की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भंवरलाल चांडक, अनिल शर्मा, घोटूलाल परिहार आदि उपस्थित हुए।
AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!