









बीकानेर Abhayindia.com भीषण गर्मी के चलते लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। पेयजल संकट को देखते हुए नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने पानी के टैंकर भिजवा कर जलापूर्ति का बीड़ा उठाया।
पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट व पूनमचन्द झंवरी देवी कच्छावा ट्रस्ट के माध्यम से 15 मई से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति की गई।
ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि कोरोना काल के चलते सेवा कार्यों में जुटे पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने पानी की किल्लत समस्या की गंभीरता को समझते हुए 15 मई से 10 टैंकर द्वारा 60 राउंड से जलापूर्ति करवाई गई। साथ ही गत 4 दिनों में मांग बढऩे पर 15 टैंकर ने 80 फेरे कर लोगों को पानी उपलब्ध करवाया गया है।
करीब 19 दिन तक चली इस सेवा का बुधवार को समापन किया गया है। जरुरतमंद क्षेत्रों में जलापूर्ति करवाई गई। जलसेवा टीम में घनश्याम रामावत, महेन्द्र रामावत, दिग्विजय पांडे, अक्षय रामावत, शुभकरण खडगावत, महावीर रामावत, राहुल सुथार, लक्ष्मण, धीरज पारीक व जय उपाध्याय आदि का सक्रिय सहयोग रहा।
















