









जयपुर Abhayindia.com कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है।
आपको बता दें कि राज्य मंत्रिमंडल की बुधवार को साढे तीन घंटे से अधिक चली बैठक में अधिकतर मंत्रियों ने परीक्षा को फिलहाल रद्द किए जाने की राय दी थी। इसके बाद कैबिनेट ने इन परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया। इससे पहले मंगलवार को मोदी सरकार ने भी सीबीएसई की 12वीं परीक्षा को रद्द कर दिया था।
कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं को देखते हुए छात्रहित में आज राजस्थान मंत्रिपरिषद की बैठक में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फ़ैसला लिया गया है। मार्किंग के संबंध में जल्द फ़ैसला लिया जाएगा। @rajeduofficial
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) June 2, 2021
बताया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने को लेकर राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का भी दबाव रहा। प्रियंका गांधी ने सीबीएसई सहित राज्यों की बोर्ड परीक्षा रद्द करने की मांग उठा रखी थी। शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने बुधवार को बैठक के बाद इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रिजल्ट का फार्मूला शिक्षा विभाग तय करेगा। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।
बीकानेर में 18+ के वैक्सीन के लिए इन्तहा हो गई इंतजार की, अब आगे दो दिन में…
बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिहाज से चलाया जा रहा वैक्सीनेशन का काम वैक्सीन के अभाव में पिछले कुछ दिनों प्रभावित हो रहा है। इसकी अहम वजह 18+ आयु वर्ग के लिए वैक्सीन की आपूर्ति नहीं होना है। हालांकि 45+ आयु वर्ग के लिए हर दिन वैक्सीनेशन हो रहा है, लेकिन 18+ आयु वर्ग का वैक्सीनेशन पिछले तीन-चार दिनों से ठप है।
बीकानेर हुआ अनलॉक, 2 जून की रोटी कमाने के लिए निकले हुए निराश, ऐसे बीत गया समय…
राजस्थान : मौसम बदल रहा कई रंग, 5 जून तक अंधड़ के साथ बारिश के आसार
राजस्थान सरकार ने जारी किये दो महत्वपूर्ण निर्देश, पढ़ें पूरी न्यूज़
राजस्थान : लॉकडाउन से छूट का होगा नया फार्मूला, अब ग्रीन, येलो और रेड श्रेणी के अनुसार…
बीकानेर : वैक्सीन पेटेंट के विरोध में स्वदेशी जागरण मंच ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान, देखें वीडियो…
खेल जगत : शतरंज की ऑनलाइन प्रतियोगिता 3 जून से, अभ्यास मैच कल से…
कोरोना समीक्षा बैठक : मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा, तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए…
कोविड-19 के खिलाफ समन्वित तैयारी के लिए बनाई कमेटियां, बीकानेर के डॉ. कोचर व डॉ. आचार्य सहित…
राजस्थान : कोरोना से हुई मृत्यु की समीक्षा के लिए 3 दलों का गठन
बीकानेर : ब्लैक फंगस को लेकर कैसी है तैयारी? बता रहे डॉ. मुकेश आर्य, देखें वीडियो…
















