Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर : लूणकरनसर में सुधरेंगे सड़कों के हालात, रंग लाए विधायक गोदारा...

बीकानेर : लूणकरनसर में सुधरेंगे सड़कों के हालात, रंग लाए विधायक गोदारा के प्रयास, दो करोड़ 5 लाख रुपए हुए स्वीकृत…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com लूणकरनसर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की दशा सुधरेगी। सड़कों के नवीनीकरण के लिए 2करोड़ 5 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। विधायक सुमित गोदारा के अनुसार प्रत्येक विधानसभा सत्र में सड़क नवीनीकरण के कार्यों की मांग उठाई थी, इसके परिणाम स्वरूप इन सड़कों का नवीनीकरण कार्य मंजूर हुआ है।

इन सड़कों के सुधरेंगे हालात…

विधानसभा क्षेत्र में शेरपुरा से ढाणी खोडा तक ६ किमी तक सड़क का नवीनीकरण होगा, इसकी लागत 72 लाख रुपए आएगी, इसी तरह लालेरा पट्टा से रतनीसर 5 किमी, लागत 60 लाख, महाजन से घेसुरा 2 किमी सड़क, लागत 27 लाख रुपए, नाथूसर से खापरसर तीन किमी सड़क की लागत 14 लाख, मुख्य सड़क से नैनो का बास एक किमी लागत 18 लाख रुपए, मुख्य सड़क से देवीकुण्ड सागर एक किमी सड़क के नवीनीकरण की लागत 14 लाख रुपए आएगी।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!