Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर : भारतीय सेवा समाज ने भेंट किए सेनेटाइजर...

बीकानेर : भारतीय सेवा समाज ने भेंट किए सेनेटाइजर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भारतीय समाज सेवा राजस्थान एवं डालमिया सेवा ट्रस्ट की ओर से हर्बल दवाई आस्था-15 और 100 सेनेटाइजर कोलायत विधानसभा में वितरण के लिए उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी को भेंट किए।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने कहा कि देश व प्रदेश को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए भामाशाहों की ओर से दी जा रही सहायता अनुकरणीय है। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों का साधुवाद ज्ञापित किया।

भंवर पृथ्वीराज रतनू ने बताया कि कोरोना संक्रमण से आमजन को बचाने के लिए डालमिया सेवा ट्रस्ट, दिल्ली आवश्यक संसाधन, भारतीय समाज सेवा के लिए उपलब्ध करवा रहा है। इस अवसर पर ट्रस्ट के कैलाश सिंह रतनू व संवाई सिंह रतनू उपस्थित थे।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!