









बीकानेर Abhayindia.com मोहता चैरिटेबल ट्रस्ट, मोहता आयुर्वेदिक रसायनशाला एवं मोहता धर्मशाला के ट्रस्टीगणों विरेन्द्र मोहता, राजेंद्र मोहता, शशि मोहता, नील रतन मोहता, आशीष मोहता, गिरिराज मोहता और रमेश मोहता की की प्रेरणा से बीकानेर में श्री मोहता आयुर्वेदिक रसायन शाला की ओर से 10 मई को शुरू किया गया रेडिमिक्स प्रतिकारवर्धक प्रवाही काढ़े के वितरण का कार्य बुधवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर बीकानेर जिला कलक्टर नमित मेहता को मोहता चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मुख्यमंत्री कोविड फंड में 25,000/- रू का चैक प्रदान किया गया। इस से पूर्व 25 मई को इसी फंड के लिए ट्रस्ट द्वारा 25,000/- का चैक राज्य के ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला के मार्फत दिया गया था। मोहता चैरिटेबल ट्रस्ट के व्यवस्थापक योगेश पुरोहित ने बताया कि नगर निगम, बीकानेर के सभी अस्सी वार्ड के सफाई कर्मियों को उनके पार्षद के माध्यम से रेडिमिक्स काढ़े का वितरण किया गया। सभी पार्षदों को भी काढ़े और अवलेह का वितरण किया गया।
साथ ही जिला कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को भी काढ़े व च्यवनप्राश अवलेह का वितरण किया गया। इसी के साथ पुलिस कर्मियों को भी काढ़े व च्यवनप्राश अवलेह का वितरण किया गया।
उन्होंने बताया कि मोहता आयुर्वेदिक रसायनशाला और मोहता चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी सदैव समाज सेवा में तत्पर रहते हैं। पुरोहित के मुताबिक इस रेडिमिक्स काढ़े की लगभग 2000 सीरप वितरित की गई है। पुरोहित ने कहा कि 10 मई से 1 जून तक चले इस अभियान में वरिष्ठ पत्रकार भवानीशंकर जोशी, शिक्षाविद् गिरिराज खैरीवाल, एडवोकेट विनोद जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता गौरीशंकर जाजड़ा व किशनलाल गेधर ने उल्लेखनीय सहयोग दिया है।
बीकानेर में 18+ के वैक्सीन के लिए इन्तहा हो गई इंतजार की, अब आगे दो दिन में…
बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिहाज से चलाया जा रहा वैक्सीनेशन का काम वैक्सीन के अभाव में पिछले कुछ दिनों प्रभावित हो रहा है। इसकी अहम वजह 18+ आयु वर्ग के लिए वैक्सीन की आपूर्ति नहीं होना है। हालांकि 45+ आयु वर्ग के लिए हर दिन वैक्सीनेशन हो रहा है, लेकिन 18+ आयु वर्ग का वैक्सीनेशन पिछले तीन-चार दिनों से ठप है।
बीकानेर हुआ अनलॉक, 2 जून की रोटी कमाने के लिए निकले हुए निराश, ऐसे बीत गया समय…
राजस्थान : मौसम बदल रहा कई रंग, 5 जून तक अंधड़ के साथ बारिश के आसार
राजस्थान सरकार ने जारी किये दो महत्वपूर्ण निर्देश, पढ़ें पूरी न्यूज़
राजस्थान : लॉकडाउन से छूट का होगा नया फार्मूला, अब ग्रीन, येलो और रेड श्रेणी के अनुसार…
बीकानेर : वैक्सीन पेटेंट के विरोध में स्वदेशी जागरण मंच ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान, देखें वीडियो…
खेल जगत : शतरंज की ऑनलाइन प्रतियोगिता 3 जून से, अभ्यास मैच कल से…
कोरोना समीक्षा बैठक : मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा, तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए…
कोविड-19 के खिलाफ समन्वित तैयारी के लिए बनाई कमेटियां, बीकानेर के डॉ. कोचर व डॉ. आचार्य सहित…
राजस्थान : कोरोना से हुई मृत्यु की समीक्षा के लिए 3 दलों का गठन
बीकानेर : ब्लैक फंगस को लेकर कैसी है तैयारी? बता रहे डॉ. मुकेश आर्य, देखें वीडियो…
















