Wednesday, June 24, 2026
Hometrendingबीकानेर: राजीव गांधी स्टडी सर्किल के नवाचार पर मुख्यमंत्री ने लगाई मुहर...

बीकानेर: राजीव गांधी स्टडी सर्किल के नवाचार पर मुख्यमंत्री ने लगाई मुहर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजीव गांधी स्टडी सर्किल की पहल पर मुहर लगाते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने युवाओं के टीकाकरण में सहयोग की अपील की है। सहयोग राशि जमा करवाने के लिए राज्य सरकार की ओर से विशेष बैंक खाता भी खोला गया है।

प्रदेश के सभी युवाओं के वेक्सीनेशन के लिए मुख्यमंत्री के संवेदनशील निर्णय के अनुसार 3 हजार करोड़ का विशेष बजट स्वीकृत किया गया है। इसके बावजूद कोई भी युवा धनाभाव के कारण वेक्सीनेशन से वंचित नहीं रहे इसके मद्देनजर राजीव गांधी स्टडी सर्किल ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर ‘कोविड नि:शुल्क टीकाकरण वित्तीय सहयोग अभियान” प्रारम्भ किया और देशभर के शिक्षकों और अन्य विद्वजनों ने वर्चुअल प्लेटफार्म पर वैचारिक आदान प्रदान करते हुए, इस अभियान में अधिक से अधिक सहयोग का संकल्प लिया।

राजीव गांधी स्टडी सर्किल के जिला समन्वयक डॉ.डॉ.बिट्ठल बिस्सा ने बताया कि संस्था के नवाचार के अगले ही दिन मुख्यमंत्री गहलोत ने आमजन से सहयोग का आह्वान किया है, जिससे ‘निरोगी राजस्थान’ की परिकल्पना को साकार किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्टडी सर्किल, राज्य सरकार की इस मुहिम से जुड़ते हुए अधिक से अधिक लोगों को सहयोग राशि उपलब्ध करवाने के लिए प्रेरित करेगी।

डॉक्टर डॉ.बिट्ठल बिस्सा ने राज्य के ऊर्जा मंत्री डॉक्टर बी.डी.कल्ला,उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ.सुभाष गर्ग एवं राजीव गांधी स्टडी सर्किल के राष्ट्रीय समन्वयक प्रोफेसर सतीश राय का भी आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने बीकानेर इकाई की ओर से किए गए कार्यक्रमों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया। सीएम ने प्रसन्न ज्ञान लेते हुए इस अभियान के लिए प्रथक से खाता खोलकर इकाई द्वारा प्रारंभ किए गए कार्यक्रम का उत्साह वर्धन किया साथ ही मान्य मुख्यमंत्री ने सभी से अपील कर इस अभियान में जुडऩे के लिए जो आग्रह किया गया है उसके लिए भी राजीव गांधी स्टडी सर्किल उनका आभार व्यक्त करता है।
्र

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!