









बीकानेरAbhayindia.com रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ेे के तहत कोरोना के विरूद्ध जागरुकता अभियान के तहत बुधवार को राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के रोवर रेंजर्स की ओर से रोडवेज बस स्टैंड, शार्दूल सिंह सर्किल सहित विभिन्न क्षेत्रों में आमजन को कोविड गाइडलाइन की अनुपालना के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान आमजन को मास्क लगाने, सोशल डिसटेंसिंग रखने तथा बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलने का आह्वान किया गया। गौरतलब है कि जिला कलक्टर नमित मेहता की पहल पर स्काउट गाइड को आमजन में कोरोना के विरूद्ध जागरुकता के लिए ‘कोरोना वारियर्स” मनोनीत किया गया है।
जागरुकता की सतत गतिविधियों का संचालन हो रहा है। इसके तहत स्काउट गाइड के प्रतिनिधियों ने पैदल मार्च निकाला गया। वहीं प्रमुख मार्गों पर समझाइश के अलावा जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रकाशित स्टीकर चस्पा किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में रोवर स्काउट यशवर्धन पुरोहित, अर्जुन भाटी, विनय प्रताप सिंह, किशन तंवर आदि साथ रहे।
















