Homeबीकानेरबीकानेर: जलदाय मंत्री ने सपत्नीक लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, लोगों...

बीकानेर: जलदाय मंत्री ने सपत्नीक लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, लोगों से की अपील, देखें वीडियो……

जयपुरabhayindia.com जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी कल्ला ने सोमवार को जयपुर में राजस्थान विधानसभा डिस्पेंसरी में अपनी धर्मपत्नी शिवकुमारी कल्ला के साथ कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई।

डॉ. कल्ला ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना की वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और संक्रमण को रोकने का कारगर उपाय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के नि:शुल्क कोविड टीकाकरण के लिए राज्य सरकार की ओर से 3 हजार करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

जलदाय मंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपना नम्बर आने पर वैक्सीन प्राथमिकता से लगवाएं। साथ ही जन अनुशासन पखवाड़े के तहत सरकार की गाइडलाइन एवं ‘कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर’ की अक्षरश: पालना कर कोरोना संक्रमण की रोकथाम में अपनी भूमिका का जिम्मेदारी से निर्वहन करे।

Preview YouTube video डॉ. बी. डी. कल्ला की अपील- घर में रहें, वैक्सीन लगवाएं

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular