बीकानेर abhayindia.com कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एवं कम यात्री भार के कारण उत्तर पश्चिमी रेलवे ने कई ट्रेनों को अग्रिम आदेशों तक रद्द कर दिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के उपमहाप्रबन्धक (सामान्य)/मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार 40 ट्रेनों को अग्रिम आदेशों तक रद्द किया जा रहा है।
यह ट्रेनें रहेगी रद्द
उत्तर पश्चिमी रेलवे बीकानेर के वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अनिल रैना के अनुसार बीकानेर मंडल की ट्रेन संख्या 04701, बठिण्डा -लालगढ़ स्पेशल ट्रेन 29 अप्रेल से अग्रिम आदेशों तक रद्द रहेगी। इसी तरह लालगढ-अबोहर स्पेशल 27 अप्रेल से, अबोहर-जोधपुर स्पेशल 27 अप्रेल से, जोधपुर- बठिण्डा स्पेशल 28 अप्रेल से, जैसलमेर-लालगढ़ स्पेशल ट्रेन 28 अप्रेल से, लालगढ़-जैसलमेर स्पेशल ट्रेन, भिवानी-मथुरा स्पेशल ट्रेन, मथुरा-भिवानी स्पेशल, रेवाडी-श्रीगंगानगर स्पेशल, श्रीगंगानगर-रेवाडी स्पेशल, श्रीगंगानगर-बठिण्डा स्पेशल,बठिण्डा-श्रीगंगानगर स्पेशल, श्रीगंगानगर-बठिण्डा स्पेशल ये सभी 27 अप्रेेल से, बठिण्डा-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन, सीकर-लोहारू स्पेशल,लोहारू-सीकर स्पेशल यह ट्रेनें 28अप्रेल से रद्द रहेगी।
रेवाडी-सीकर स्पेशल २७ अप्रेल से, सीकर-रेवाडी स्पेशल 28अप्रेल से, सूरतगढ़-अनुपगढ़ स्पेशल 27 से, अनुपगढ़-सूरतगढ़ स्पेशल 27 अप्रेल से, सूरतगढ़-अनुपगढ़ 27 से अग्रिम सूरतगढ़-अनुपगढ़ स्पेशल ट्रेन 23 अप्रेल से, सूरतगढ़-बठिण्डा स्पेशल 27 अप्रेल से, बठिण्डा-सूरतगढ़ स्पेशल 26 अपेल से, सूरतगढ़-अनुपगढ़ स्पेशल ट्रेन 28 अप्रेल से अनुपगढ़-सूरतगढ़ स्पेशल 27अप्रेल से आगामी आदेशों तक रद्द रहेगी।
यह भी रहेगी रद्द
ट्रेन संख्या 04813, जोधपुर-भोपाल स्पेशल 27 अप्रेल से, भोपाल-जोधपुर स्पेशल 28 अप्रेल से, जयपुर-मारवाड स्पेशल, मारवाड़-जयपुर स्पेशल ट्रेन, जयपुर-बयाना स्पेशल, बयाना-जयपुर स्पेशल, रेवाडी-फुलेरा स्पेशल, फुलेरा-रेवाडी स्पेशल 27 अपे्रल से, रेवाडी-फुलेरा स्पेशल 29अप्रेल से,जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर ट्रेन , दिल्ली सराय रोहिल्ला-जयपुर डबल डेकर ट्रेन 27 अप्रेल से अग्रिम आदेशों तक रद्द रहेगी।






















