Hometrendingशिक्षा: स्कूलों में 22 अप्रेल से 6 जून तक रहेगा ग्रीष्मावकाश, निदेशक...

शिक्षा: स्कूलों में 22 अप्रेल से 6 जून तक रहेगा ग्रीष्मावकाश, निदेशक ने जारी किए आदेश…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com प्रदेश के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए 22 अप्रेल से 6 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित किया गया है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने इस संबंध में आज आदेश जारी कर दिए है। इसके अनुसार जो शिक्षक कोविड ड्यूटी में लगे है, वे सक्षम अधिकारी, जिला कलक्टर, एसडीएम की अनुमति से ही ग्रीष्मावकाश का उपयोग कर सकेंगे। ग्रीष्मावकाश में सभी शिक्षक अलर्ट मोड में रहेेंगे।

आपातकालीन परिस्थितियों में संबंधित शिक्षक को प्रदत्त निर्देशों की पालना करनी होगी। इस अवधि में कोरोना संबंधी ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को राजस्थान सेवा नियम के तहत संबंधित सक्षम अधिकारी जिल कलक्टर, एसडीएम के सत्यापन पर नियमनुसार उपार्जित अवकाश का लाभ देय होगा। सभी संस्था प्रधानों को विभाग की ओर से जारी होने वाले आगामी दिशा-निर्देशों के अनुरुप विद्यालय संबंधित कार्य के लिए अपने स्टाफ को कोविड की गाईड लाईन की पालना करते हुए बुलाने के लिए अधिकृत किया गया है। ऐसे शिक्षकों को भी राजस्थान सेवा नियम के तहत ग्रीष्मावकाश अवधि में कार्य करने पर नियमानुसार उपार्जित अवकाश का लाभ मिलेगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular