Sunday, June 21, 2026
Hometrendingबीकानेर:कृषि अनुसंधान केन्द्र मेें बील का बगीचा स्थापित...

बीकानेर:कृषि अनुसंधान केन्द्र मेें बील का बगीचा स्थापित…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com कृषि अनुसंधान केंद्र पर बील के नए बगीचे की स्थापना की शुरुआत स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रक्षपाल सिंह ने बील का पौधा लगाकर की। इस अवसर पर कुलपति ने कहा की इस क्षेत्र के लिए बील एक उत्तम फल है जिस पर अनुसंधान की संभावनाएं हैं।

सह आचार्य डॉ राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि शुष्क फल अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत बील का नया बगीचा लगाया जा रहा है। जिसमें बील की आठ किस्मों थार दिव्या, थार नीलकंठ, थार सृष्टि, गोमा याशी, एन बी 8, एन बी 10, एन बी 17 एवं सी आई एस एच-3 के 152 पौधे कृषि अनुसंधान केंद्र पर लगाए जाएंगे। दो किस्मों के 50 पौधे लगाकर इसकी शुरूआत की गई।

इस अवसर पर अनुसंधान निदेशक डॉ.प्रकाश सिंह शेखावत, डॉ.एआर नकवी, डॉ.अमर सिंह, डॉ.एस पी सिंह, डॉ.रणजीत सिंह, डॉ.बीडी एस नाथावत, डॉ.शिव नारायण आदि उपस्थित रहे।

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!