बीकानेर abhayindia.com वेटरनरी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पद का अतिरिक्त प्रभार आर.ए.एस. अधिकारी अजीत सिंह राजावत ने सोमवार को ग्रहण कर लिया है।
कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव द्वारा जारी आदेश की पालना के क्रम में राजावत ने यह पद ग्रहण किया। वर्तमान में राजावत अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन) आबकारी विभाग, बीकानेर के पद पर कार्यरत है। इसके साथ वे अब वेटरनरी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार का अतिरिक्त कार्य भी देखेगे।






















