Saturday, June 20, 2026
Hometrendingबीकानेर : घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरूपयोग पर हुई कार्यवाही

बीकानेर : घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरूपयोग पर हुई कार्यवाही

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यवसायिक कार्र्याे में दुरूपयोग की रोकथाम के लिए रसद विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कार्यवाही की गई।

रसद विभाग की टीम द्वारा द्वारा चौखूंटी पूलिया, प्रताप बस्ती, बीकानेर में कार्यवाही की गई। जिला रसद अधिकारी भागूराम महला ने बताया कि टीम को यह सूचना प्राप्त हुई थी कि चैंखूटी पूलिया, प्रताप बस्ती क्षेत्र में वाहनों में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग की जा रही है।

सूचना पर टीम द्वारा पवन रामावत पुत्र गोरधनदास रामावत, निवासी वार्ड नम्बर 05, मुरलीधर व्यास काॅलोनी, बीकानेर द्वारा कार्यवाही में चैंखूटी पूलिया, प्रताप बस्ती क्षेत्र स्थित किराए की दुकान में अवैध रिफिलिंग करते हुए पाया गया। मौके पर टीम द्वारा 06 घरेलू गैस सिलेण्डर, 01 रिफिलिंग मशीन, 01 इलेक्ट्राॅनिक कांटा जब्त किए गए। रसद विभाग की टीम में बाट माप विज्ञान अधिकारी विनोद जुनेजा, प्रवर्तन निरीक्षक सहदेव कुमार, सुनील धायल शामिल थे। अवैध रिफिलिंग कार्य करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। जिला रसद अधिकारी महला ने बताया कि अवैध रिफिलिंग करने वाले व्यक्ति स्वयं के साथ ही अन्य व्यक्तियों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करते हैं इसलिए इनके विरूद्ध निरन्तर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!