








पटना। बिहार विधानसभा चुनावों के ताजा रुझान एनडीए के पक्ष में जा रहे हैं। आज सुबह जब रुझान आना शुरू हुए तो महागठबंधन आगे बना हुआ था। सुबह नौ बजे तक वह इतनी बढ़त हासिल कर चुका था कि उसकी सरकार आसानी से बन जाए, लेकिन एक घंटे बाद तस्वीर बदल गई और एनडीए आगे निकल गया। एनडीए अभी 130 और महागठबंधन 98 के करीब पहुंच गया है।
-लालू यादव के करीबी भोला यादव चुनाव नतीजों में पीछे चल रहे हैं।
-लालू के छोटे बेजे तेजस्वी यादव बिहार में राघोपुर सीट से आगे चल रहे हैं।
-लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट से पीछे चल रहे हैं।
-बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा बांकीपुर सीट से पीछे चल रहे हैं।
-दानापुर से राजद के रीतलाल यादव आगे चल रहे हैं।
-बाहुबली अनंत सिंह मोकामा सीट से आगे चल रहे हैं।
-पप्पू यादव मधेपुरा में और राजद के अब्दुल बारी सिद्दकी पीछे चल रहे हैं।
-नीतीश सरकार के मंत्री जय कुमार सिंह और संतोष कुमार निराला अपने प्रतिद्वंद्वियों से पीछे चल रहे हैं।
-परसा से जदयू के उम्मीदवार तेज प्रताप यादव के ससुर और लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका राय पीछे चल रहे हैं।
-जमुई से श्रेयसी सिंह आगे चल रही हैं।
-बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर चुनाव के बाद आज नतीजे जारी किए जा रहे हैं।
-38 जिलों में 55 मतगणना केंद्रों पर चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच जीत-हार या बढ़त के रुझाान मिलने शुरू हो गए हैं।
-बिहारीगंज सीट से शरद यादव की बेटी सुभाषिनी दूसरे नंबर पर चल रही हैं।
-VIP के मुकेश सहनी सिमरी बख्तियारपुर सीट पर आगे चल रहे हैं।


