Hometrendingराजस्‍थान : मानसून सक्रिय, 3 जिलों में रेड, 20 में ऑरेंज और...

राजस्‍थान : मानसून सक्रिय, 3 जिलों में रेड, 20 में ऑरेंज और 4 जिलों में येलो अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही मौसम विभाग ने शुक्रवार को 3 जिलों में भारी से भारी और 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने 3 जिलों अजमेर, भीलवाड़ा और राजसमंद के लिए रेड अलर्ट (Red alert) जारी किया है। वहीं, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर जिले में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेज अलर्ट जारी किया है। इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के 4 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। इनमें चूरू, नागौर, पाली और जालोर शामिल हैं। इधर, राजधानी जयपुर में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बारिश का दौर शुरू हो गया है।

बीकानेर में 13 अगस्‍त तक कोरोना अपडेट….

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना मरीज मिलने का दौर लगातार जारी रहा। इस बीच, राहत की खबर यह भी है की बडी संख्‍या में मरीज ठीक भी हो रहे हैं। गुरुवार 13 अगस्त को कुल 71  कोरोना पॉजिटिव मरीज बीकानेर में रिपोर्ट किए गए। बीकानेर में अब तक कुल 2949 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके है।

जिला IEC समन्वयक मालकोश आचार्य ने बताया की गुरुवार 13 अगस्त को बीकानेर में अब कुल कोरोना के 660 एक्टिव केस चल रहे हैंं। आज तीन कोरोना मरीज की मौत के साथ अब तक बीकानेर में कुल 63 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो चुकी है।

गुरुवार 13 अगस्त को बीकानेर में कुल 100 मरीज कोरोना से ठीक हुए है और इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव से नेगेटिव पाई गई है। बीकानेर में अब तक कुल 2226 लोग ऐसे है जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव से नेगेटिव हुई और वो ठीक हो गए।

बीकानेर में गुरुवार 13 अगस्त को कुल 71 पॉजिटिव मरीज इन इलाकों से सामने आए है …

 

 

 

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!