Hometrendingस्वच्छता को लेकर रेलवे सजग, चलाया जा रहा सफाई अभियान....

स्वच्छता को लेकर रेलवे सजग, चलाया जा रहा सफाई अभियान….

बीकानेर Abhayindia.com कोविड-19 को देखते हुए रेलवे स्वच्छता के प्रति विशेष सतर्कता बरत रहा है। उत्तर पश्चिमी रेलवे बीकानेर मंडल की ओर से स्वच्छता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान बीकानेर मंडल के स्टेशनों पर साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

यह 16 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान रेल कार्मिक सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए स्वच्छता के प्रति सजग रहने व इसके लिए श्रमदान के माध्यम से लोगों को जागरुक भी कर रहे हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेन्द्र मीणा के अनुसार मंडल सभी स्टेशनों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। कोरोना का प्रभाव कम करने में साफ-सफाई का खास महत्व है। रेलवे इसके लिए पूरी तरह सजग एव चौकस है ।

रेल लाइनों पर सफाई….

अभियान के दौरान रेलवे की आवासीय कॉलोनियां, रेल लाइनों, स्टेशनों, कार्यालयों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्टेशनों पर अत्याधुनिक मैकेनाइज्ड मशीनों से सफाई की जा रही है। इसके अलावा स्टेशनों पर सेनेटाइजर, ट्रेनों में सेनेटाइजर किया जा रहा है।

यात्रियों की थर्मल स्क्रिनिंग होती है। साथ ही मंडल कार्यालयों में आने-जाने वालों की थर्मल स्क्रिनिंग की जाती है। कार्यालयों में पैरों से संचालित हैड वाशिंग मशीनें लगाई गई है। सभी स्टेशनों पर नए कचरा पात्र भी रखे गए हैं।

 

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!