बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभाग में कनिष्ठ लिपिकों की भर्ती के बाद से लंबित चल रही परिवेदनाओं का जल्द ही निस्तारण होगा।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने अभय इंडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि परिवेदनाओं का निस्तारण एक पॉलिसी बनाकर किया जाएगा, क्योंकि विभाग में पास पद कम है, परिवेदनाओं की फेहरिस्त लंबी है, ऐसे में पॉलिसी बनानी होगी।
वित्तीय विभाग स्वीकृति से होगा भुगतान
दूध की बकाया भुगतान के सवाल पर निदेशक ने कहा कि यह राज्य सरकार के स्तर का मामला है, जब वित्तीय विभाग से फाइल निलकते ही भुगतान हो जाएगा, फिलहाल मार्च से तो स्कूलें ही बंद है, हां इससे पहले का भुगतान बकाया पड़ा है।
हाल ही में जलौर में कार्यरत एक शिक्षिका की प्रतिनियुक्ति के सवाल पर निदेशक ने कहा कि शिक्षा विभाग की शिक्षा विभाग में प्रतिनिुयक्ति करने पर रोक है, लेकिन उक्त मामला आरएसटीबी में हुआ है, यह नहीं है कि एक स्कूल से दूसरे स्कूल में शिक्षक को प्रतिनियुक्ति पर लगा दिया, इस पर रोक है।
थर्ड ग्रेड शिक्षक तबादलों पर शिक्षा निदेशक ने कहा कि फिलहाल इसको लेकर किसी तरह के निर्देश नहीं है, इन पर फिलहाल रोक है।