








बीकानेर Abhayindia.com श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के उपलक्ष्य में हिन्दू जागरण मंच की ओर से शहरभर में ऊं अंकित पताकाएं लगाई जा रही है। इन पताकाओं को लेकर जिला प्रशासन के रवैये के खिलाफ मंगलवार को मंच के कार्यकर्ताओं ने कलक्टरी पर विरोध प्रदर्शन किया।
ऊं नाम की पताकाएं…
मंच के प्रांतीय संयोजक जेठानंद व्यास ने कहा कि श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के उपलक्ष्य में देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बीकानेर में भी हिन्दू जागरण मंच की ओर से शहरभर में ऊं नाम की पताकाएं लगाने,रंगोली सजाने सहित पांच सूत्री कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसके लिए हिन्दू जागरण मंच ने पहले ही प्रशासन को लिखित रूप में अवगत करवा दिया था, इसके बावजूद सोमवार को शहर के प्रमुख स्थलों पर पताकाएं लगा रहे कार्यकर्ताओं को रोका गया, यह ठीक अनुचित है।
सामाजिक दूरी की पालना
व्यास ने रोष जताते हुए कहा कि हिन्दू जागरण मंच शांति पूर्वक सामाजिक दूरी की पालना के साथ अपने कार्यक्रमों को आयाोजित कर रहा है। इसके बावजूद अगर प्रशासन ने नकारात्मक रवैया अपना रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उन्होने कहा कि मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर के सामने पार्को की रैलिंगों पर पताकाएं लगाई गई है।
होगी आतिशबाजी…
इसके अलावा शहर के प्रमुख स्थलों पर यह पताकाएं लगाने का कार्यक्रम जारी है। बुधवार को रंगोली सजाएंगे। घरों और मंदिरों में पूजा अर्चना और अखंड पाठ के आयोजन होंगे। शाम को घर घर दीप जाएंगे और रात को आतिशबाजी होगी।
यह हुए शामिल
प्रदर्शन में बजरंग तंवर, अंकित, अनिल, मुकेश, दीपक, मांगीलाल, दीपक कौडा, थानमल, जगवीर भानू, प्रदीप ंिसह, सुनील कश्यप आदि शामिल हुए।



