Hometrendingश्रीराम मंदिर भूमि पूजन : श्रमदान कर दीपोत्सव मनाएगा बीकानेर सिंधु-समाज

श्रीराम मंदिर भूमि पूजन : श्रमदान कर दीपोत्सव मनाएगा बीकानेर सिंधु-समाज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com भारतीय सिंधु सभा बीकानेर इकाई भजन-भक्तिभाव के साथ श्रीराम मंदिर निर्माण भूमिपूजन अनुष्ठान को दीपावली की तरह मनाएगी। पूजन दिवस 5 अगस्त को अयोध्या में भगवान श्री राम जी के भव्य मंदिर का शिलान्यास प्रधानमंत्री के साथ-साथ संत महात्मा करेंगे, इस खुशी में सिंधु समाज के लोग जगह-जगह परिंडो-कुंडों में दाना-पानी और हरा घास उपलब्ध करवाकर पशु-पक्षियों की सेवा करेंगे।

इस संबंध में मंगलवार को आनलाइन मीटिंग कर कार्यक्रम तय किए गए। भारतीय सिन्धु सभा के संभाग प्रभारी श्याम आहूजा और प्रदेश सदस्य हासानंद मंघवानी ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से मिले निर्देश मुताबिक हम सभी समाजजन इस ऐतिहासिक मौके पर 5 अगस्त को दिन में सेवाकार्य कर शाम के वक़्त अपने घर, दुकान के बाहर, मंदरों और गुरुद्वारों में दीपोत्सव मनाएंगे।

पर्यावरण संरक्षण के लिए मोहल्लों-कॉलोनियों के पार्कों में श्रमदान कर साफ सफाई की जाएगी। शुद्ध पर्यावरण के लिए ही हम लोग केवल ईको फ्रेंडली आतिशबाज़ी ही करेंगे।  जब अयोध्या में 12.15 पर भूमि पूजन का कार्यक्रम शुरू होगा उस समय हम अपने घर, कार्यस्थल या कहीं भी हों, राम धुन श्री राम जय राम जय जय राम का लगातार जाप करेंगे। दीपोत्सव के तहत हम अपने घर के बाहर शाम को दीपावली की शाम की तरह ही दीपक प्रज्वलित कर रोशनी करेंगे। विजय ऐलानी व किशन सदारंगानी ने बताया कि समग्र समाजजन को ऐसा आह्वान किया गया है। आनलाइन मीटिंग में मानसिंह मामनानी, अनिल डेंबला, मोहन थानवी ने भी अपने सुझाव रखे।

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!