Hometrendingबीकानेर : करंट से युवक की मौत का मामला, मुआवजे व कार्यवाही...

बीकानेर : करंट से युवक की मौत का मामला, मुआवजे व कार्यवाही की मांग पर धरना हटाया

बीकानेर abhayindia.com गंगाशहर भट्टड़ स्कूल क्षेत्र के करंट लगने से हुई मौत के मामले को लेकर मोर्चरी के सामने धरना दिया गया। मोर्चरी पर धरने का नेतृत्व कर रहे पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने कहा कि बारिश की तो अभी शुरुआत ही हुई है और पहली बारिश के साथ ही विद्युत निगम की लापरवाही मौत का कारण बन रही है।

पूर्व चैयरमेन रांका ने बताया कि शनिवार सुबह भीनासर में ही एक ऊंट, एक श्वान तथा शहर के अन्य क्षेत्र में गाय तथा शाम को बारिश के बाद युवक की करंट से मौत होना विद्युत निगम की कार्यप्रणाली पर प्रश्न लगाती है। उक्त मामले में पूर्व चैयरमेन रांका व धरने पर बैठे परिजनों ने बिजली कम्पनी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया तथा गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग की गई थी।

सुबह 10 बजे के करीब लगे इस धरने के लिए समझौता वार्ता के दौरान एडीएम सुनीता चौधरी, एडिशनल एसपी पवन मीणा, सीओ सदर पवन भदोरिया, गंगाशहर एसएचओ अरविंद भारद्वाज, एससीएम बिंदु खत्री, तहसीलदार राठीजी, बिजली कंपनी की तरफ से अर्पण दत्ता, मुरलीधर किराडू, इशरत अली गौरी आदि शामिल रहे। एडीएम सुनीता चौधरी ने कंपनी के बीकानेर प्रबंधक शांतनु भट्टाचार्य से वार्तालाप किया जिसमें 5,00,000 रू (पांच लाख रु.) तुरन्त दिए जाएं तथा अतिरिक्त मुआवजा दिलाने का प्रस्ताव उच्चअधिकारियों को भेजने का कहा गया है।

एडीएम सिटी सुनीता चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि दिलवाने के लिए तहसीलदार राठीजी को प्रस्ताव बना भेजने के निर्देश दिए। इसके साथ ही दुर्घटना वाले स्थान पर लगे दो पोल जिनसे करंट प्रवाहित हो रहा था उन्हें एक हफ्ते में हटाने के आदेश दिए गए हैं।

धरने के दौरान वार्ता में पूर्व चैयरमेन महावीर रांका, भंवर पुरोहित, किशन जोशी, माणक बच्छ, पार्षद रामदयाल पंचारिया, वेद व्यास, पूर्व पार्षद भगवतीप्रसाद गौड़, पूर्व पार्षद हजारीमल देवड़ा, बजरंग सांखी, गणेश जाजड़ा, पूर्व पार्षद राजेंद्र शर्मा, रमेश सैनी, मनोज गहलोत, तेजाराम राव, मोहित बोथरा, आनंद सोनी, कमल जोशी, नारायण जोशी, कुलदीप यादव, रमेश भाटी, प्रणव भोजक, प्रहलाद पंचारिया, पूर्व पार्षद गणेश जाजड़ा, रविन्द्र जाजड़ा, प्रवेश जोशी, शिवराज पंचाारिया, मुुकसा सारस्वत, कमल जोशी सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह है मामला-
शनिवार शाम को गंगाशहर की भट्टड़ स्कूल क्षेत्र निवासी युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मृतक मोहित जोशी पुत्र लूणाराम जोशी घर के सामने चाँदमल बाग के पास मंदिर में दर्शन करके वापस लौट रहा था। बारिश की वजह से खम्भे में करंट प्रवाहित था और युवक उस करंट की चपेट में आ गया। मौके पर लोगों ने उसे तुरन्त खम्भे करंट से अलग किया तथा हॉस्पिटल ले गए जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।

 

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!