Hometrendingशहर के बाहर बनाया जाए विद्युत शवदाह गृह, जागरुक नागरिकों ने उठाई...

शहर के बाहर बनाया जाए विद्युत शवदाह गृह, जागरुक नागरिकों ने उठाई मांग…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरabhayindia.com कोरोना संक्रमण के चलते जिस मरीज की मौत हो जाती है। उसका अंतिम संस्कार करने में भी अब परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शमशान भूमि के आसपास रहने वाले लोग अब आपत्ति उठाने लगे हैं। इस तरह की समस्या को देखते हुए अब बीकानेर में विद्युत शवदाह गृह स्थापित करने की मांग उठने लगी है। जागरुक नागरिक व बैंक श्रमिक नेता वाईके शर्मा ने इस संबंध में जिला कलक्टर को पत्र लिखा है।

सीएम से गुहार

वहीं कांग्रेसी नेता सोनूराज आसूदानी ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजकर विद्युत शवदाह गृह स्थापित करने की मांग उठाई है। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में रानी बाजार स्थिति प्रदेशियो की बागेची में शनिवार को एक परिवार के साथ आई कुछ इस तरह की समस्या का हवाल देते हुए सरकार से गुहार लगाई है कि इस महामारी से ग्रसित मृतक का अंतिम संस्कार ससम्मान हो सके ऐसे निर्देश प्रशासन को दिए जाए। साथ ही शहर के बाहर एक विद्युत शव दाह गृह का निर्माण कराया जाए।

Preview YouTube video बीकानेर : करंट से युवक की मौत का मामला गर्माया, रांका ने कहा…

 

 

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!