बीकानेर Abhayindia.comबीकानेर शहर परकोटा क्षेत्र के मोहता चौक में एक कोरोना मरीज सामने आने के बाद क्षेत्र के कई लोग अपनी जांच कराने को लेकर सतर्क है। इस बीच आज सुबह उस समय मोहता चौक में हंगामा मच गया जब वहां एक एंबुलेंस पहुंची।
क्षेत्र के निवासी बबला महाराज ने बताया कि एंबुलेंस में न तो डॉक्टर था और न ही कंपाउडर, इसलिए लोगों ने विरोध जताया। इस पर एंबुलेंस को वापस वहां से लौटना पड गया। बाद में उन्होंने सीएमएचओ डॉ. बी. एल. मीणा से बातचीत की। सीएमएचओ मामले की गंभीरता को समझते हुए दुबारा स्टाफ सहित एंबुलेंस भेजी तब जाकर आठ लोग जांच कराने के लिए उसमें सवार हुए। इसमें 85 वर्ष की एक महिला भी शामिल थी। सीएमएचओ डॉ. मीणा ने बबला महाराज व क्षेत्र के लोगों को बताया कि उक्त लोगों को जांच के बाद वापस घर भेज दिया जाएगा।