बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट निशांत जैन ने वर्ष 2026 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। कलेक्टर की ओर से जारी आदेश अनुसार, वर्ष 2026 में 25 जून 2026 (गुरुवार) को निर्जला एकादशी तथा 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को धनतेरस के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।













