Monday, April 27, 2026
Hometrendingकुल देवी डेहरू माता मंदिर का तृतीय पाटोत्स्व (स्थापना दिवस) 17 जून...

कुल देवी डेहरू माता मंदिर का तृतीय पाटोत्स्व (स्थापना दिवस) 17 जून को

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के डेरु माता मंदिर में “संकल्प मानस भवन” के 12वें सुंदरकांड की शुरुआत केला मानस प्रचार समिति (पुरोहित) केला मानस प्रेमी माणक जोशी, नारायण पुरोहित, संतोष पुरोहित, सी.ए. महेंद्र चूरा एवं गोवर्धन व्यास द्वारा की गई। कुलदेवी डेहरू माता मंदिर के तीसरे पाटोत्‍सव को 17 को “महोत्सव” के रूप में मनाने के लिए पाटोत्‍सव संयोजन समिति का सर्वसम्मति से जेठाराम पुरोहित को संयोजक मनोनीत किया गया। सह-संयोजक दुर्गा प्रसाद पुरोहित (बीठनोक) व सुरेंद्र ओझा (लव ओझा) को मनोनीत किया गया। डेहरु माता सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट पवन पुरोहित ने बताया कि इस आयोजन समिति में समस्त कार्यकारिणी एवं ट्रस्टीगण सदस्य होंगे।

कार्यक्रम समन्वयक भंवर पुरोहित ने बताया कि संपूर्ण हिंदुस्तान में जहां भी पुरोहित, लव ओझा, गिलडा (माहेश्वरी) निवास करते हैं उनके परिजनों को घर-घर आमंत्रण दिया जाएगा। इस अवसर पर संयोजक जेठाराम पुरोहित ने शहरी क्षेत्र के सभी डेहरू माता भक्त जनों को आमंत्रित करने हेतु मातृशक्ति “महिला आयोजन समिति” का भी गठन किया गया जो की बीकानेर शहर में पाटोत्सव को महोत्सव के रूप में आयोजित करने के लिए घर-घर संपर्क करेंगी। महिला समिति में जयश्री भादाणी को संयोजक एवं चंद्रकला भादाणी (आचार्य) को संरक्षक मनोनीत किया गया।

इस आयोजन मीडिया समिति सचिव डॉ. राजशेखर पुरोहित व सह-सचिव नवनीत पुरोहित ने बताया कि आज के इस आयोजन में सतीश पुरोहित, रामेश्वर पुरोहित (नागू भा), पवन मास्टर, कपिल ओझा, सुनील पुरोहित, आसाराम पुरोहित, एडवोकेट कमल नारायण पुरोहित, गोपाल पुरोहित, एडवोकेट रमेश पुरोहित, अनिल पुरोहित, एडवोकेट त्रिलोक नारायण पुरोहित, रामस्वरूप हर्ष, श्याम भा व्यास, कैलाश सारस्वत, पुजारी अनिल पुरोहित, सत्यनारायण पुरोहित, जगदीश सेवक, सुभाष पुरोहित, रामबाबू पुरोहित आदि की उपस्थिति रही।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!