






अजमेर Abhayindia.com महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आगामी सत्र 2026-27 में प्रशिक्षण के लिए विभिन्न व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में अतिथि अनुदेशक के पैनल गठन के लिए निर्धारित शर्तों के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए गए है।
महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान माखुपुरा की सहायक निदेशक (प्रशिक्षण) शैलेन्द्र माथुर ने बताया कि संस्थान में आगामी सत्र 2026-27 में विभिन्न व्यवसायिक पाठ्यक्रमों फैशन डिजाईन एण्ड टेक्नोलोजी, स्विंग टेक्नोलोजी, कॉस्मेटोलोजी, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा), इन्टीरियर डेकोरेशन एण्ड डिजाईन, इन्फोरमेशन कम्प्यूनिकेशन टेक्नोलोजी सिस्टम मेन्टीनेस (आईसीटीएसएम) ट्रेड्स के लिए शर्तों के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी संस्थान के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित शर्तों, आवश्यक योग्यता एवं अन्य दिशा-निर्देशों का अवलोकन कार्य दिवसों एवं कार्य समय में कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को 24 अप्रैल को प्रातः 11 बजे तक सादे कागज पर आवेदन पत्र, आवश्यक दस्तावेजों सहित व्यक्तिगत रूप से संस्थान में उपस्थित होकर जमा कराना होगा।


