Friday, April 24, 2026
Hometrendingमिलावट पर सख्त कार्रवाई, अनसेफ पाए जाने पर 17 उत्पाद प्रतिबंधित, बीकानेर...

मिलावट पर सख्त कार्रवाई, अनसेफ पाए जाने पर 17 उत्पाद प्रतिबंधित, बीकानेर के उत्‍पाद भी शामिल

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान सरकार मिलावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय ने विगत दिनों लिए गए खाद्य सामग्री के नमूनों में असुरक्षित पाए गए 17 उत्पादों को प्रतिबंधित किया है। खाद्य सामग्री विक्रेता इन उत्पादों को न तो अपने प्रतिष्ठान पर प्रदर्शित कर सकेंगे और न ही इनका विक्रय कर सकेंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि चालू अप्रैल माह में विभिन्न जिलों में विभिन्न कार्रवाइयों के तहत खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए थे। इन पैक्ड खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट अनसेफ पाए जाने के कारण इन खाद्य पदार्थों के राज्यभर में वितरण, विक्रय एवं डिस्प्ले पर आगामी 2 माह तक प्रतिबंध लगाने के लिए आदेश जारी किया गया है।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि खाद्य व्यापारी द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 46(4) की निर्धारित अवधि में पुनः जांच के लिए अपील करने के उपरांत रेफ़रल प्रयोगशाला की रिपोर्ट अनसेफ प्राप्त होने या धारा 46(4) की अवधि में अपील नहीं करने पर इन खाद्य पदार्थों के रिकॉल की प्रकिया अमल में लाई जाएगी। अतः आमजन को सलाह दी गई है कि वे इन खाद्य पदार्थों की खरीद और उपयोग नहीं करें। अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह ने बताया कि जिन उत्पादों का निर्माण दूसरे राज्यों में हो रहा है, उन राज्यों में स्थापित निर्माण इकाइयों या कम्पनियों पर एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए वहां के खाद्य सुरक्षा विभाग को पत्र लिखा गया है।

इन खाद्य पदार्थों को किया
गया है प्रतिबंधित

1. केसर बाटी
ब्रांड – युवराज बीकानेर
बैच नंबर YUV 01
निर्माता फर्म – मैसर्स रस रसना फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, बीकानेर

2. चाय
ब्रांड — बंगाल गोल्ड
बैच नंबर BG-02
निर्माता फर्म -मैसर्स शिवशक्ति टी ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड, सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल

3. शुगर बॉयल्ड कंफेक्शनरी
ब्रांड – नगद नारायण
बैच/ लॉट नंबर 12/2026
निर्माता फर्म- नगद नारायण फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, बीकानेर

4. घी
ब्रांड – श्री डेयरी प्रीत
बैच/ लोट नंबर-477
निर्माता फर्म- आरडी  इंडस्ट्रीज, जींद हरियाणा

5. घी
ब्रांड- हरियाणा फॉर्म
बैच लॉट नंबर 86
निर्माता फर्म- गिरधर मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड पानीपत, हरियाणा

6. घी
ब्रांड – श्री डेयरी ब्राइट
बैच/लॉट नंबर 07
निर्माता फर्म – कृष्णा फूड प्रोडक्शन, झज्जर, हरियाणा

7. हल्दी
ब्रांड – श्री साई मसालेवाला
बैच/ लॉट नं Q.H. 05
निर्माता फर्म- श्री साई मसाले वाला भरतपुर

8. घी
ब्रांड- धेनु सरस
बैच/लॉट नंबर A 03
निर्माता फर्म- धेनुश्री डेयरी प्रोडक्ट्स लूणी, जोधपुर

9. घी
ब्रांड – ईजी डेयरी
बैच/ लॉट नंबर PTC1020
निर्माता फर्म- प्रथम ट्रेडिंग कंपनी भिवानी, हरियाणा

10. घी
ब्रांड- भोग विनायक
बैच / प्लॉट नंबर VN 011
निर्माता फर्म- मारुति एग्रो इंडस्ट्रीज मुक्तसर, पंजाब

11. रोस्टेड चना
ब्रांड स्नेक टेक
बैच/लॉट नंबर IV 102221
रीपैकर फर्म- रिलायंस रिटेल लिमिटेड ग्रेटर मुंबई
निर्माता फर्म – आरके कंपनी गुरुग्राम, हरियाणा

12. घी
ब्रांड -हरियाणा क्रीम
बैच/ लॉट नंबर 12
निर्माता फर्म- प्रगति फूड प्रोडक्ट्स भिवानी, हरियाणा

13. घी – 15 लीटर, 500 मिली, 200 मिली, 01 लीटर
ब्रांड – श्री भैरव सरस
बैच/लॉट नंबर – 12
निर्माता फर्म – श्याम मिल्क फूड प्रोडक्शंस, पाली

14. घी – 05 लीटर
ब्रांड – श्री भैरव सरस
बैच/लॉट नंबर – 11
निर्माता फर्म – श्याम मिल्क फूड प्रोडक्शंस, पाली

15. घी – 500 मिलीलीटर जार
ब्रांड – जय श्री कृष्णा
बैच/लॉट नंबर – उल्लेखित नहीं
निर्माता फर्म – राम फ़ूड प्रोडक्ट, हिसार (हरियाणा)

16.घी – 01 लीटर
ब्रांड – डेयरी पंजाब
बैच/लॉट नंबर – 02
निर्माता फर्म – गिरधर मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड, जलपर, जिला पानीपत (हरियाणा)

17.नमकीन तीखा मीठा मिक्स
ब्रांड – बालाजी
बैच/लॉट नंबर – U3A73A
निर्माता फर्म – बालाजी वेफर्स प्राइवेट लिमिटेड, राऊ पीथमपुर लिंक रोड, इंदौर 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!