Thursday, April 30, 2026
Hometrendingजेठमल भाटी की स्मृति में राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता 5 को,...

जेठमल भाटी की स्मृति में राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता 5 को, मंत्री गहलोत ने किया पोस्टर विमोचन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कम्‍युनिटी वेलफेयर सोसाइटी एवं राजस्थान बॉडी बिल्डिंग संघ के तत्वावधान में स्वर्गीय जेठमल भाटी की स्मृति में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के पोस्टर का जयपुर में राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा किया गया।

कम्‍युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने केबिनेट मंत्री गहलोत को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता आगामी 5 अप्रैल 2026 को बीकानेर में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेशभर से बॉडीबिल्डिंग खिलाड़ी भाग लेंगे। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने स्व. जेठमल भाटी का स्मरण करते हुए कहा कि उनके नाम पर आयोजित यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता निश्चित रूप से युवाओं के लिए प्रेरणादायी मंच बनेगी।

उन्होंने कहा कि बॉडीबिल्डिंग जैसे खेल युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं और समाज में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। इस अवसर पर अविनाश गहलोत फाउंडेशन के महेंद्र गहलोत, भाजपा नेता सांगीलाल गहलोत, हेमंत कच्छावा तथा माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान के उपाध्यक्ष गौरीशंकर भाटी आदि उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!