






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर के परकोटा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बद से बदतर हो रही है। कहने को तो जस्सूसर गेट और नत्थूसर गेट क्षेत्र में पुलिस की दो चौकियां स्थापित है, लेकिन वहां पुलिसकर्मी तैनात नहीं है। ऐसे में ये चौकियां नाममात्र की रह गई है।
सामाजिक कार्यकर्ता चौरू लाल सुथार ने इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि बीकानेर नया पुलिस थाना के अधीन दो पुलिस चौकियां जिनमें जस्सूसर गेट व नत्थूसर गेट पर स्वीकृत है लेकिन पुलिस थाना में स्टाफ की कमी के चलते इन पुलिस चौकियों पर पुलिस कर्मी तैनात नहीं किये जा रहे। जबकि दोनों ही जगहों पर बढ़ते यातायात के दबाव को नियंत्रित व सुचारू करने के लिए यहां पुलिस कर्मियों की नितांत आवश्यकता है। कोई भी दिन ऐसा नहीं होता जिस दिन यहां यातायात जाम न होता हो व कई बार तो जाम इतना जबरदस्त लग जाता है कि काफी देर तक जाम से लोग परेशान होते नजर आते हैंं। ऐसे में अगर उक्त दोनों ही जगहों पर यातायात पुलिस कर्मी तैनात कर दिए जावे आमजन को जाम से निजात मिल सकेगी व यातायात भी सुचारू रूप से नियंत्रित किया जा सकेगा। सुथार ने बताया कि इस संबंध में जल्द व्यवस्था करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया है।


