






बीकानेर Abhayindia.com बिनानी कन्या महाविद्यालय में आयोजित स्पोर्टस वीक उमंग 2025 के अंतिम दिन चम्मच दौड़, एकल दौड़, तीन टांग रस्सा कस्सी और क्रिकेट के फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए।
खेल प्रभारी महेश पुरोहित ने बताया कि चम्मच दौड़ का फाइनल मुकाबला राधिका प्रजापत ने जीता। वहींं, तीन टांग में जिया और सोनाक्षी विजेता तथा आरूषी व कृष्णा ने उपविजेता का खिताब हासिल किया। एकल दौड़ प्रतियोगिता में पूजा व्यास विजेता रही तथा उपविजेता का खिताब सारिका सोनी ने हासिल किया। रस्सा कस्सी के फाइनल मुकाबले में बिनानी गर्ल्स विजेता रही वहीं, चैम्पियन गर्ल्स उपविजेता रही।
खेल प्रभारी मुकेश बोहरा ने बताया कि क्रिकेट का फाइनल मुकाबला बिनानी गर्ल्स वे शेरनी स्कवेर्ड के बीच खेला गया। शेरनी स्कवेड की कप्तान नंदनी ने टॉस जीतकर अपनी प्रतिद्वंंदी टीम की कप्तान पूजा व्यास को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बिनानी गर्ल्स ने निर्धारित 8 ओवर में 50 रन बनाये। इसके जवाब में शेरनी स्कवेड 8 ओवर में 35 रन बनाकर सिमट गई। इस प्रकार बिनानी गर्ल्स ने यह मैच 15 रनों से यह मैच जीत लिया।


