Friday, April 24, 2026
Hometrendingराष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं राजमेस संविदा पदों की सीधी भर्ती के शेष...

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं राजमेस संविदा पदों की सीधी भर्ती के शेष अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन 30 नवंबर से

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं राजमेस के संविदा पदों की सीधी भर्ती–2025 में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों  के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। आयुक्त चिकित्सा शिक्षा ने बताया कि 28 एवं 29 नवंबर को आयोजित दस्तावेज सत्यापन में ऐसे अभ्यर्थी, जो किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके, उन्हें अतिरिक्त अवसर प्रदान किया गया है। ऐसे सभी अभ्यर्थियों को 30 नवंबर से 02 दिसंबर (तीन दिवस) तक दस्तावेज सत्यापन के लिए पुनः आमंत्रित किया गया है।इसमें नए अभ्यर्थियों को शामिल नहीं किया गया है।

इसके अतिरिक्त, पूर्व में 30 नवंबर से 04 दिसंबर तक जारी दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम को भी पुनर्निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी अपने संशोधित दस्तावेज सत्यापन की तिथि एवं समय https://tinyurl.com/Updated-Schedule-for-DV-2025 पर देख सकते हैं। संशोधित कार्यक्रमानुसार, संबंधित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन उनके रोल नम्बर के समक्ष अंकित तिथि एवं समय पर पैरामेडिकल संस्थान, जनता कॉलोनी, गोविंद मार्ग, आदर्श नगर, जयपुर में संपादित किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!