Hometrendingशिक्षा विभाग में डीपीसी और पदस्‍थापन को लेकर शिक्षा निदेशक के नाम...

शिक्षा विभाग में डीपीसी और पदस्‍थापन को लेकर शिक्षा निदेशक के नाम सौंपे तीन अलग-अलग ज्ञापन

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य द्वारा सीताराम जाट निदेशक माध्यमिक शिक्षा के मुख्यालय से बाहर होने के कारण निजी सहायक विजय शंकर आचार्य को तीन अलग-अलग ज्ञापन सौंपे।

ज्ञापन में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों की वर्ष 2024-25 में वार्षिक कार्य मूल्यांकन के अभाव में डेफर प्रकरणों की डीपीसी करने एवं वर्ष 2017-18 से 2025-26 तक की रिव्यु एवं नियमित डीपीसी करने, शिक्षा निदेशालय में लम्बे समय से 15-20 कार्मिकों के पदस्थापन चाहें गए अनुभागों में करवाते रहने की जांच करवाने तथा मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रिव्यु एवं नियमित डीपीसी होने पर उनका पदस्थापन ऑनलाईन काउंसलिंग के माध्यम से करने की पुरजोर मांग करते हुए मजबूरन संगठनात्मक कदम उठाने का उल्लेख स्पष्ट रूप से किया गया है।

आचार्य ने बताया कि शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ द्वारा आज तक दिये गये ज्ञापनों पर कार्यवाही नहीं करने पर आक्रोश प्रकट करते हुए संगठनात्मक कदम उठाये जाने पर समस्त जिम्मेदारी शिक्षा विभाग व प्रशासन की होगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular