Friday, April 24, 2026
Hometrendingदिल्‍ली बम विस्‍फोट मामले में चार आतंकी और गिरफ्तार, अब तक छह...

दिल्‍ली बम विस्‍फोट मामले में चार आतंकी और गिरफ्तार, अब तक छह को दबोचा

AdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com दिल्ली में 10 नवम्‍बर को लाल किले के बाहर हुए विस्फोट में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की कार्रवाई का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में एनआईए ने चार और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद इस मामले में गिरफ्तारियों की कुल संख्या छह हो गई है। पटियाला हाउस कोर्ट के जिला सत्र न्यायाधीश के पेशी आदेश पर एनआईए ने चारों आरोपियों को जम्मू और कश्मीर से हिरासत में लिया है। इस सभी को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

एनआईए ने आरोपियों की पहचान पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) निवासी डॉ. मुजम्मिल शकील गनई, अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) निवासी डॉ. अदील अहमद राथर, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) निवासी डॉ. शाहीन सईद और शोपियां (जम्मू-कश्मीर) निवासी मुफ्ती इरफान अहमद वागे के रूप में की है। एनआईए की जांच के अनुसार, इन सभी ने इस आतंकवादी हमले में अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें कई निर्दोष लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे।

इससे पहले एनआईए ने दो अन्य आरोपियों आमिर राशिद अली, जिसके नाम पर विस्फोट में इस्तेमाल की गई कार पंजीकृत थी और जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश, जिसने इस घातक हमले में शामिल आतंकवादी को तकनीकी सहायता प्रदान की थी, को गिरफ्तार कर लिया था। आपको बता दें कि 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए धमाके में 15 निर्दोष लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!