Friday, April 24, 2026
HometrendingBikaner Crime : बैंक से लोन दिलाने के नाम पर आठ लाख...

Bikaner Crime : बैंक से लोन दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपए की ठगी, चार जनों पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में एक व्‍यक्ति को बैंक से लोन दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर चार जनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी रानीबाजार गली नंबर तीन निवासी अरुण सुथार पुत्र दाऊलाल सुथार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गोपेश्‍वर बस्‍ती निवासी जगदीश सिंह राजपुरोहित, धीरज राजपुरोहित, ए. के. अग्रवाल व वाई. के. नारायण ने मुझे एसआईडीबीआई बैंक जयपुर से टर्मलोन प्‍लस लिमिट सब्सिडी के साथ दिलवाने का आश्‍वासन देकर लोन एप्लिकेशन, प्रोसेडिंग फीस आदि के नाम पर आठ लाख रुपए हडप लिए तथा वापस लौटाने से भी इंकार कर दिया। मामले की जांच एएसआई राधेश्‍याम को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!