Friday, April 24, 2026
Homeबीकानेरराजस्‍थान में उपचुनाव के नतीजे, पांचवें राउंड में कांग्रेस प्रत्‍याशी आगे निकले,...

राजस्‍थान में उपचुनाव के नतीजे, पांचवें राउंड में कांग्रेस प्रत्‍याशी आगे निकले, भाजपा प्रत्‍याशी तीसरे नंबर पर

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान की अंता विधानसभा चुनाव पर हुए उपचुनाव के नतीजे चौंकाने वाले सामने आ रहे हैं। चौथे राउंड की मतगणना में जहां निर्दलीय प्रत्‍याशी नरेश मीणा सबसे आगे चल रहे थे वहीं अब पांचवें राउंड में कांग्रेस प्रत्‍याशी प्रमोद जैन भाया आगे निकल गए है। पांचवें राउंड में कांग्रेस प्रत्‍याशी प्रमोद जैन भाया को 18613 मत, नरेश मीणा को 16684 मत मिले हैं वहीं, भाजपा प्रत्‍याशी मोरपाल सुमन 12286 मत हासिल करते हुए तीसरे नंबर पर चल रहे हैंं। मतगणना में अब तक 49090 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है।

इससे पहले चौथे राउंड की मतगणना में बड़ा उलटफेर हुआ। निर्दलीय प्रत्‍याशी नरेश मीणा पहले नंबर पर पहुंच गए जिसमें नरेश मीणा को 14012 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया को 13860 और भाजपा के मोरपाल सुमन को 9605 वोट मिले।

इसी तरह तीन राउंड की मतगणना तक प्रमोद जैन भाया आगे चल रहे थे। कांग्रेस को 11203 मत, भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन को 7705 वोट और निर्दलीय कैंडिडेट नरेश मीणा को 10131 वोट मिले हैं। इसी तरह दूसरे राउंड की मतगणना में भी कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया आगे रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!