Saturday, May 2, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में मानसून रिटर्न : फिर बढ़ने वाली है बारिश की गतिविधियां,...

राजस्‍थान में मानसून रिटर्न : फिर बढ़ने वाली है बारिश की गतिविधियां, जानें- 22 अगस्‍त तक का पूर्वानुमान…

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून एक बार फिर वापसी कर रहा है। मौसम विभाग ने आज 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, वर्तमान में बंगाल की खाड़ी व आसपास के लगे दक्षिणी उड़ीसा, उत्तरी आंध्रप्रदेश तट के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure area) बना हुआ है। इसके आगामी 48 घंटों में WNW दिशा में आगे बढ़ने व और तीव्र होकर Well Marked Low Pressure area बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 15 अगस्त से व पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 16 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना प्रबल है।

दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों के कोटा, उदयपुर संभाग में 15 से 18 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर कोटा संभाग के कुछ भागों में 15 से 21 अगस्त व बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 16 से 22 अगस्त के दौरान बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!