Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingआंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com आंगनबाड़ी और सहायिका कार्यकर्ता बनने की इच्छुक महिलाओं के लिए नौकरी का अवसर सामने आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग, बीकानेर (राजस्थान) की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 157 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिनमें से 57 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के हैं और 100 पद आंगनबाड़ी सहायिका के लिए निर्धारित हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट wcd.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

योग्य उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स के साथ 11 जून से 10 जुलाई 2025 के बीच संबंधित सीडीपीओ कार्यालय में स्वयं जाकर जमा करना होगा। आवेदक को आवेदन जमा करते समय रसीद लेना अनिवार्य है। यदि किसी दस्तावेज की कमी हो जाती है, तो अंतिम तिथि तक एक प्रार्थना पत्र के साथ उन्हें जमा किया जा सकता है। लेकिन 10 जुलाई के बाद किसी भी दस्तावेज को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इन पदों के लिए आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थी का उस क्षेत्र की स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है, जिसके लिए भर्ती की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में आवेदनकर्ता का संबंधित राजस्व ग्राम और शहरी क्षेत्रों में संबंधित वार्ड से होना जरूरी है। साथ ही शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आवेदनकर्ता का 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। वहीं, आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आयु 18 से 35 वर्ष तय की गई है। जबकि एससी, एसटी, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक है। यह भर्ती मानदेय (honorarium) के आधार पर की जाएगी। अन्य राज्यों की एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी की महिलाओं को राजस्थान राज्य में सामान्य वर्ग के समान माना जाएगा। आवेदन पत्र नि:शुल्क संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!