Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingपूर्व सीएम गहलोत पर विधायक शर्मा का तंज, बोले- वो जादूगर हैं,...

पूर्व सीएम गहलोत पर विधायक शर्मा का तंज, बोले- वो जादूगर हैं, जोकरों का भी उपयोग करना जानते हैं…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com भाजपा विधायक गोपाल शर्मा ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर बड़ा बयान दिया है। शर्मा ने कहा- वो जादूगर हैं। ताश के 52 पत्तों के अलावा वह तीन जोकरों का भी उपयोग करना अच्छी तरह जानते हैं। शर्मा ने सचिन पायलट को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है। सचिन पायलट राजस्थान के नेता जब ही बन सकते हैं, जब उनके दर्द में राजस्थान की मिट्टी की सुगंध आए।

विधायक गोपाल शर्मा ने कहा 2028 ही नहीं 2033 उसके बाद 2038 में भी कांग्रेस का राजस्थान में कोई स्थान न होना कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या पता अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी विधानसभा चुनाव हार जाएं।

विधायक शर्मा ने कहा अगर पायलट और गहलोत का विवाद मीडिया ने पैदा किया तो जब दिल्ली से पर्यवेक्षक आए थे, तब गहलोत उसको ठीक कर लेते हैं। गोपाल शर्मा ने आगे कहा कि गहलोत का मकसद बिल्कुल साफ है। सरकार आ रही है तो गहलोत नेता है, सरकार नहीं है तो गहलोत चेहरा ढूंढ लेते हैं। गोविंद सिंह डोटासरा पर भी पलटवार करते हुए गोपाल शर्मा ने कहा डोटासरा को सुनना कौन चाहता है। डोटासरा अगर कांग्रेस में ना रहे तो उनकी सभा में एक आदमी नहीं पहुंचेगा, जो व्यक्ति विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष की मर्यादा को तार-तार कर दे उसे व्यक्ति के विषय में क्या बात करनी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!