Hometrendingराजस्‍थान में हीटवेव के बीच आई राहतभरी खबर, तीन दिन बाद बरसेंगे...

राजस्‍थान में हीटवेव के बीच आई राहतभरी खबर, तीन दिन बाद बरसेंगे बादल

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में हीटवेव ने जनमानस को झकझोर कर रख दिया है। इस बीच, राहतभरी खबर आई है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन दिन बाद मौसम का मिजाज बदल जाएगा। विभाग ने 14 जून को प्रदेश के चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने 11 जून को हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, बीकानेर व चूरू में ऑरेंज और अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, सीकर, बाड़मेर, जैसलमेर व जोधपुर में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

इसी तरह 12 जून को बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में रेड व चूरू में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अलवर, भरतपुर, दौसा, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और नागौर में येलो अलर्ट जारी किया है।

इसी तरह 13 जून को बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट तथा नागौर, जोधपुर, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर और अलवर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular