









बीकानेर Abhayindia.com सर्व समाज को कुशल चिकित्सक मिल इसके लिए सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी द्वारा देहदान के प्रति सर्वसमाज में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है गुरूवार को सुदर्शना नगर पवनपुरी स्थित साई बाबा मंदिर के पीछे रहने वाले पवन कुमार देवासी के निधन पर उनके परिजनों ने देवानी की इच्छानुसार उनकी पार्थिव देह मेडिकल कॉलेज के शरीर रचना विभाग को सुपुर्द की गई।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने देवानी की पार्थिव देह को पुष्पांजलि अर्पित कर इस दुःख की घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि स्व. पवन कुमार का देहदान का निर्णय प्रेरणादायक है इससे सभ्य समाज में जागरूकता उत्पन्न होगी। इस दौरान शरीर रचना विभाग के डॉ. राकेश मणि ने देहदान संबंधित औपचारिकता पूर्ण की, विभाग के समस्त चिकित्सकां एवं कार्मिकों ने पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उल्लेखनीय है कि एसपी मेडिकल कॉलेज को अभी तक कुल 77 पार्थिव देह दान स्वरूप प्राप्त हो चुके है जिसमें 55 पुरूष एवं 22 महिलाओं के पार्थिव देह शामिल है, वहीं बॉडी डोनेशन के लिए संकल्प पत्र कुल 586 जागरूक नागरिकों ने भरा हुआ है।
















