









बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर फल सब्जी मंडी के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और रामप्रकाश मिढा चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अरविन्द मिढा की धर्मपत्नी रितु मिढ़ा की याद को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए चतुर्थ पुण्यतिथि पर मिढा परिवार की ओर से विभिन्न आयोजन किए गए। अरविन्द मिढ़ा सहित परिवारजनों ने लालगढ़ गुरुद्वारा में कीर्तन एवं अरदास के साथ श्री रहिदास साहिब पाठ कर पुण्य स्मरण किया।
इससे पूर्व अपने निवास स्थल मुक्ताप्रसाद नगर के 1/208 में गौमाता के लिए कुण्डियां एवं पक्षियों के लिए पाळसिए वितरित किए गए। सुबह 9 बजे दिन की शुरुआत पूगल फांटा स्थितश्री गंगा जुबली पिंजरा प्रोल गौशाला में गौमाता के लिए लापसी की महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस दौरान धार्मिक भजनों के साथ गौमाता की स्तुति की गई। पुण्यात्मा की शांति की कामना कर, धर्म कार्य में सदैव जुड़े रहने की अरदास मिढ़ा परिवार ने की।
इस अवसर पर मिढ़ा परिवार की बहु बेटियों सहित रिश्तेदार अनिल मिढ़ा, अश्वनी मिढ़ा, सौरभ अरोड़ा, अकुल, अक्षित, आर्यन, अश्मित, अर्श, जियान, आकाश, मीनू मिढ़ा, सोनिया मिढ़ा, ईशिका, दीक्षा, हर्षिता, जियारा सहित रिश्तेदार एवं निकटतम पारिवारिक सदस्य और मित्रगण शामिल हुए।
















