Hometrendingराजस्‍थान में आंधी, बरसात, बिजली के बाद हवा चली ठंडी टीप, 14...

राजस्‍थान में आंधी, बरसात, बिजली के बाद हवा चली ठंडी टीप, 14 अप्रैल का भी अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर/बीकानेर Abhayindia.com राजस्‍थान में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का शनिवार को व्‍यापक असर देखने को मिला। प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बरसात का दौर चला। वहीं, बीकानेर और श्रीगंगानगर में आकाशीय बिजली गिरी। बीकानेर में जहां आकाशीय बिजली गिरने से नौ जने झुलस गए वहीं, श्रीगंगानगर में एक जने की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, 14 अप्रैल को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहेगा।

विभाग के अनुसार, विक्षोभ की सक्रियता के चलते सात संभागों (जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर व उदयपुर) में आंधी, बरसात और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। वहीं, कुछ स्‍थानों पर वज्रपात, ओलावृष्टि की भी आशंका है। इसके चलते तापमान में भी करीब दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है।

बहरहाल, मौसम विभाग की भविष्‍यवाणी के अनुसार, शनिवार को जयपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, अजमेर, हनुमानगढ़, चूरू, अलवर, सीकर, चौमूं सहित अनेक जिलों में आंधी व बरसात हुई।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular