Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में कांग्रेस प्रत्‍याशी गोविंदराम के समर्थन में निकाली वाहन रैली

बीकानेर में कांग्रेस प्रत्‍याशी गोविंदराम के समर्थन में निकाली वाहन रैली

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी गोविन्दराम मेघवाल के समर्थन में शनिवार को कांग्रेस की ओर से वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली जस्सूसर गेट के अंदर से रवाना हुई।

यह रैली बीके स्कूल, डागा चौक, सोनगिरी कुआं, दाउजी रोड, जोशीवाड़ा, कोटगेट, केईएम रोड, सादुलसिंह सर्किल होती हुई विश्नोई धर्मशाला पहुंची। रैली के दौरान बारिश शुरू हो गई। इसके बाद भी कांग्रेसजनों ने उत्साह दिखाया।

इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी गोविन्दराम मेघवाल के साथ पूर्व मंत्री डॉ बीडी कल्ला, शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, प्रदेश पदाधिकारी जिया उर रहमान, लूणकरणसर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉ राजेन्द्र मूंड, पूर्व महापौर मकसूद अहमद, मदनगोपाल मेघवाल सहित बड़ी संख्या में पाटी पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पार्षद, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी, सेवादल के पदाधिकारी, यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी, पार्षद प्रत्याशी, विधानसभा प्रभारी, लोकसभा चुनाव प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!