Friday, June 19, 2026
Hometrendingगंगाबिशन विश्नोई के बाल कहानी संग्रह ‘प्रगति का मार्ग’ का लोकार्पण 8...

गंगाबिशन विश्नोई के बाल कहानी संग्रह ‘प्रगति का मार्ग’ का लोकार्पण 8 को

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com हिन्दी व राजस्थानी के युवा साहित्यकार गंगाबिशन विश्नोई की प्रथम बाल कहानी संग्रह ‘प्रगति का मार्ग’ का लोकार्पण 8 जनवरी को सांय 4 बजे स्थानीय नागरी भण्डार स्थित नरेन्द्रसिंह ऑडिटोरियम में श्री जुबिली नागरी भण्डार पाठक मंच एवं सेठ बंशीलाल विश्नोई-श्रीमती बुद्धि देवी विश्नोई गौ सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में होगा।

पाठक मंच के सदस्य संजय सांखला ने बताया कि लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल होंगे। समारोह की अध्यक्षता राजकीय लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भगवानाराम विश्नोई करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा एवं कवयित्री मोनिका गौड होंगी।

पाठक मंच के सदस्य वरिष्ठ शायर बुनियाद हुसैन ने बताया कि युवा साहित्यकार गंगाबिशन विश्नोई के बाल कहानी संग्रह ‘प्रगति का मार्ग’ प्रदेश की जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी जयपुर द्वारा चयन उपरांत प्रकाशित है। इस पुस्तक पर पत्रवाचन वरिष्ठ साहित्यकारा मनीषा आर्य सोनी करेंगी। साहित्यकार विश्नोई के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपनी बात शायर इरशाद अजीज रखेंगे। समारोह का संचालन संजय पुरोहित करेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!