Hometrendingराजस्‍थान राज्‍य ओपन स्‍कूल बोर्ड की दसवीं और बारहवीं का टाइम टेबल...

राजस्‍थान राज्‍य ओपन स्‍कूल बोर्ड की दसवीं और बारहवीं का टाइम टेबल जारी

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान राज्‍य ओपन स्‍कूल बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं की समय सारिणी (टाइम टेबल) जारी की जा चुकी है। इसके अनुसार, दसवीं की परीक्षाएं 31 मई से 20 जून 2023 तक और बारहवीं की 31 मई से 24 जून तक होंगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। इन कक्षाओं की परीक्षा के लिए राज्यभर में करीब सवा लाख व जिले में 800 से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत है। जिनमें दसवीं में 415 तथा बारहवीं में 426 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षार्थियों को 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।

दसवीं का टाइम टेबल…

31 मई को सिंधी

1 जून को राजस्थानी

2 जून को गणित

3 जून को डाटा एंट्री

5 जून को मनोविज्ञान

6 जून को विज्ञान

7 जून को हिंदी

8 जून को व्यवसाय अध्ययन

9 जून को चित्रकला

10 जून को भारतीय संस्कृति

12 जून को सामाजिक विज्ञान

13 जून को गृह विज्ञान

14 जून को अर्थशास्त्र

15 जून को अंग्रेजी

17 जून को संस्कृत

19 जून को पंजाबी

20 जून को उर्दू विषय की परीक्षा होगी।

बारहवीं परीक्षा का टाइम टेबल…

31 मई को हिंदी

1 जून को गृह विज्ञान

2 जून को चित्रकला

3 जून को पर्यावरण विज्ञान

5 जून को समाजशास्त्र

6 जून को अंग्रेजी

7 जून को कंप्यूटर विज्ञान

8 जून को भूगोल

9 जून को जीव विज्ञान

10 जून को डाटा एंट्री

12 जून को रसायन विज्ञान

13 जून को भौतिक

14 जून को इतिहास

15 जून को व्यवसाय अध्ययन

17 जून को राजनीति विज्ञान

19 जून को मनोविज्ञान

20 जून को अर्थशास्त्र

21 जून को संस्कृत

22 जून को गणित

23 जून को उर्दू

24 जून को लेखा शास्त्र की परीक्षा होगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular