Thursday, June 4, 2026
Hometrendingअतिरिक्‍त निदेशकों को सौंपा माध्‍यमिक और प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशकों का...

अतिरिक्‍त निदेशकों को सौंपा माध्‍यमिक और प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशकों का अतिरिक्‍त कार्यभार

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com आरपीएसपी पेपर लीक मामले के सरगना अनिल उर्फ शेर सिंह मीणा को पदोन्‍नति देने के मामले में माध्‍यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल को एपीओ करने के बाद सरकार ने निदेशक का अतिरिक्‍त कार्यभार रचना भाटिया को सौंप दिया है। रचना भाटिया वर्तमान में माध्‍यमिक शिक्षा विभाग में अतिरिक्‍त निदेशक हैं। इसके साथ ही प्रारंभिक शिक्षा निदेशक का अतिरिक्‍त कार्यभार अशोक कुमार को सौंपा गया है। अशोक कुमार प्रारंभिक शिक्षा विभाग में अतिरिक्‍त निदेशक हैं। इस आशय के आदेश आज शासन सचिव नवीन जैन की ओर से जारी किए गए है।

आपको बता दें कि पेपर लीक मामले में अनिल उर्फ शेर सिंह मीणा को शिक्षा विभाग ने बर्खास्त कर दिया था। इसके बावजूद उसे वाइस प्रिंसिपल से पदोन्नत करते हुए प्राचार्य बना दिया गया। इस मामले के बाद राज्‍य सरकार ने माध्‍यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल को एपीओ कर दिया था।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!